इस महीने लॉन्च होगी ये शानदार कारें, लिस्ट में SUV से लेकर EV तक शामिल

नई दिल्ली. अप्रैल 2023 से नया वित्त वर्ष चालू होने वाला है। इस महीने भारतीय बाजार में कई कारें और एसयूवी लॉन्च होने वाली है। आपको बता दें, इस महीने दो एसयूवी, एक कूप एसयूवी, एक एमपीवी, एक छोटी ईवी और एक चार -डोर वाली सेडान भी शामिल है। आइए इन कारों के बारे में आपको अधिक जानकारी देते हैं।

 



Maruti Fronx
इस साल मारुति की ओर से कई दमदार कारें लॉन्च होने वाली है। इसमें बलेनो-आधारित कूप एसयूवी, फ्रोंक्स भी शामिल होगी। जबकि मारुति ने अभी तक आधिकारिक तौर पर मॉडल के लिए लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन ये उम्मीद की जा रही है कंपनी इसे इसी महीने लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें, इस साल जनवरी में इस कार के अनावरण के बाद से ही नई फ्रॉन्क्स के लिए कंपनी को 15 हजार से अधिक की बुकिंग प्राप्त कर चुकी है। इस कार में दो पावरट्रेन का ऑप्शन मिलता है जिसमें 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल मोटर और 1.2-लीटर एनए पेट्रोल मिल सकता है। इसमें आपको आठ कलर ऑप्शन और पांच वेरिएंट मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : 50 टीबी मरीजों को सिविल अस्पताल खरसिया में फ़ूड बास्केट का किया गया वितरण, मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी किया गया जागरूक

Toyota Innova Crysta Diesel
टोयोटा ने इस साल 50,000 रुपये में अपडेटेड क्रिस्टा की बुकिंग शुरू की थी। इनोवा क्रिस्टा को 2.4-लीटर डीजल इंजन द्वारा संचालित किया जाएगा जो 148bhp और 343Nm का टार्क जनरेट कर सकता है। जिसे पांच -स्पीड मैनुअल यूनिट के साथ जोड़ा गया है। ये एमपीवी डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो चुकी है। इस कार में आपको मामूली कॉस्मेटिक अपडेट मिलेगा।

MG Comet EV
भारतीय बाजार में ये कार वाहन निर्माता कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है जो जेडएस ईवी के नीचे होगा। मॉडल के बाहरी डिजाइन की बात करें तो, ये अपनी कि वूलिंग एयर ईवी पर ही बेस्ड है। ये कार पांच कलर ऑप्शन में आ सकती है। इस कार की टक्कर Tata Tiago EV और Citroen eC3 से है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण, रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश

Lamborghini Urus S
Lamborghini Urus S, एक लग्जरी कार है। कंपनी इस कार को 13 अप्रैल 2023 को लॉन्च कर सकती है। Performante की तुलना में, Urus S में मामूली कॉस्मेटिक ट्वीक्स, एक संशोधित सस्पेंशन और इंटीरियर के लिए एक नई थीम मिलेगी।

Mercedes-AMG GT 63 S E 
मर्सिडीज-बेंज अगले महीने भारत में अपना सबसे शक्तिशाली एएमजी मॉडल लॉन्च करने के लिए तैयार है। 11 अप्रैल को भारत में AMG GT 63 S E परफॉर्मेंस का लॉन्च होगा। मानक एएमजी जीटी की तुलना में, मॉडल को अंदर बाहर मामूली बदलाव मिलते हैं। AMG GT 53 S E परफॉर्मेंस को पॉवर देना एक 639bhp, 4.0-लीटर, ट्विन-टर्बो V8 इंजन है जो 200bhp के इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। संयुक्त आउटपुट 843bhp और 1400Nm का टार्क होगा। 4-डोर स्पोर्ट्स कूपे महज 2.9 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की गति प्राप्त कर सकती है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

Related posts:

error: Content is protected !!