छत्तीसगढ़ : इस जिले के 300 से ज्यादा राशन दुकानों से गायब हुआ करोड़ों का राशन, हितग्राहियों में मचा हड़कंप…पढ़िए

अंबिकापुर। जिले के राशन दुकानों से करोड़ो का राशन गायब होने की खबर सामने आ रही है। मीडिया को मिली सूचना के अनुसार जिले की 360 दुकानों से राशन गायब होने की खबर है, वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया है।

 



दरअसल, यह खुलासा सितंबर माह के बचत स्टॉक मिलान करने पर हुआ है। जिसमें बीपीएल वर्ग का 4175 मीट्रिक कम राशन पाया गया, वहीं टएपीएल वर्ग का 382 मीट्रिक टन राशन कम पाया गया। बता दे कि हितग्राहियों को मिलने वाले राशन में शक्कर 255 मीट्रिक टन, चना 7 मीट्रिक टन और नमक 444 मीट्रिक टन कम पाया गया, जिससे जिले में हडकंप मचा हुआ है। इस मामले में कलेक्टर ने रिकवरी नहीं होने पर FIR के आदेश दिए है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित
error: Content is protected !!