Good News : सुकन्या समृद्धि योजना के लाभार्थियों के लिए गुड न्यूज, सरकार ने बढ़ाई ब्याज दर, जानें अब कितनी मिलेगी ब्याज?

नई दिल्ली. सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने वालों के लिए गुड न्यूज है। अगर आप इस योजना में खाता खुलवाना चाहते हैं? तो भी आपके लिए बड़ी खबर है। सरकार ने इस योजना के लिए ब्याज दर को बढ़ा दिया है। सरकार हर तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरों की घोषणा करती है। अप्रैल से जून 2023 की तिमाही के लिए शुक्रवार को सरकार ने ब्याज दरों की घोषणा कर दी है। सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की दरों को बढ़ा दिया है। इस योजना में ब्याज दर को 0.40 फीसदी बढ़ाया गया है। इस समय इस योजना में 7.6 फीसदी ब्याज दर मिलती थी। अब इसे बढ़ाकर 8 फीसदी कर दिया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

बेटियों की सबसे लोकप्रिय स्कीम है एसएसवाई

केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत बेटी पढाओ, बेटी बचाओ योजना के तहत की थी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में जन्म लेने वाली बच्चियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस योजना को लॉन्च किया गया था। यह लॉन्ग टर्म की सेविंग स्कीम है। इस योजना में माता-पिता अपनी बेटियों के नाम पर निवेश करते हैं। यह एक सरकारी योजना है, इसीलिए इसमें रिस्क नहीं है। इस स्कीममें गारंटीड रिटर्न मिलता है।

इनकम टैक्स में मिलती है छूट

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत इस स्कीम में निवेश पर 1.50 लाख रुपये की टैक्स छूट मिलती है। यह स्कीम म्म्म् स्टेटस के साथ आती है। यानी इस स्कीम में निवेश, ब्याज आय और मैच्योरिटी की रकम तीनों टैक्स फ्री होती हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

10 साल की उम्र से पहले खुलवा लें खाता

सुकन्या समृद्धि योजना में बेटियों की उम्र 10 वर्ष पूरी होने से पहले खाता खुलवाया जाता है।परिवार की अधिकतम दो बेटियों का खाता इस स्कीम में खुलवाया जा सकता है। इस योजना में किये गए निवेश से आप बच्चियों की शादी तथा उच्च शिक्षा के लिए अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!