भारतीय मूल के अमित क्षत्रिय बने नासा के ‘Moon To Mars Mission’ के प्रमुख, जल्द संभालेंगे?. पढ़िए…

भारतवंशी सॉफ्टवेयर और रोबोटिक इंजीनियर अमित क्षत्रिय को नासा के ‘मून टू मार्स’ कार्यक्रम का प्रमुख बनाया गया है। नासा की ओर से हाल ही में इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

 



 

 

 

एजेंसी की ओर से कहा गया है कि क्षत्रिय तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

नासा ने हाल ही में कहा है कि इस नए मिशन का उद्देश्य मानवता की भलाई के लिए चंद्रमा और मंगल को लेकर अन्वेषण कार्यक्रम को पूरा करना है।

 

मंगल पर इंसान भेजने की तैयारी में सहायक होगा कार्यक्रम

 

नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने कहा कि यह कार्यक्रम मंगल पर मानवता की अगली बड़ी छलांग की तैयारी के लिए जरूरी कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करेगा। यह कार्यक्रम चंद्रमा के लिए महत्वपूर्ण मिशन भेजने में भी सहायक होगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Loot : घर में अकेली थी महिला, 2 बदमाश पहुंचे और लूट ले गए जेवरात, नगद... मौके पर पहुंचे SP और ASP, बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े की लूट की वारदात...

 

साथ ही, मंगल पर पहले इंसान को भेजने की तैयारी में भी सहायक होगा। इससे जुड़ा कार्यालय इन मिशनों के लिए हार्डवेयर विकसित करने और जोखिम प्रबंधन को लेकर कार्य करेगा। यह कार्यालय मिशन के लिए योजना बनाने से लेकर विश्लेषण तक का जिम्मा संभालेगा।

 

20 साल पहले नासा से जुड़े थे अमित क्षत्रिय

 

अमित क्षत्रिय ने वर्ष 2003 में अंतरिक्ष कार्यक्रम के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। वह यहां पर सॉफ्टवेयर और रोबोटिक इंजीनियर के तौर पर कार्यरत थे। उनका मुख्य कार्य अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का रोबोटिक एसेंबल करना साल 2014 से 2017 तक अमित ने स्पेस स्टेशन फ्लाइट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोनॉट्स की टीम के ऑपरेशंस और फ्लाइट्स को संचालित किया।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

 

 

 

कई अवॉर्ड से किए गए सम्मानित

अमित क्षत्रिय ने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास से गणित में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्हें नासा का आउटस्टैंडिंग लीडरशिप मेडल भी मिल चुका है। अमित को सिल्वर स्नूपी अवॉर्ड भी मिला है, यह अवॉर्ड एस्ट्रोनॉट्स को सफलतापूर्वक स्पेस स्टेशन तक ले जाकर वापस सुरक्षित लाने के लिए मिलता है। इसके अलावा, सिल्वर स्नूपी अवॉर्ड कॉमर्शियल ऑर्बिटल ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेस ड्रैगन की रोबोटिक इंजीनियरिंग के लिए भी मिलता है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : कृषक उन्नति योजना, किसानों के लिए खुशियों की सौगात : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!