JanjgirChampa FIR : दो भाइयों ने मिलकर अपने ही पिता के बड़े भाई को पीटा, आई चोट, दोनों के खिलाफ अकलतरा थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के अंधियारी पाठ से बड़ा मामला सामने आया है. यहां दो भाइयों ने मिलकर अपने ही पिता के बड़े भाई से गाली-गलौज कर मारपीट की है. मामले में पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों विक्रम बंजारे, विकास बंजारे के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



दरअसल, रामचरण बंजारे ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर के बाहर उसके छोटे भाई का बेटा विक्रम बंजारे गाली-गलौज कर रहा था. रामचरण बंजारे ने उसे गाली-गलौज करने से मना किया तो आरोपी विक्रम बंजारे तैश में आ गया और विक्रम बंजारे और विकाश बंजारे दोनों मिलकर पहले रामचरण बंजारे से गाली-गलौज की, फिर उससे मारपीट करने लगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Thief Arrest : राइस मिल से धान की चोरी करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त पिकअप, स्कूटी, बाइक और 21 हजार नगद जब्त, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

बीच बचाव करने गई उसकी पत्नी को दोनों आरोपियों ने धक्का दे दिया. इससे वह रोड में गिर गई और उसके सिर में चोट आई है. साथ ही, रामचरण को भी मारपीट से चोट आई है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी विक्रम बंजारे और विकास बंजारे के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई, 2 चेन माउंटेन, 2 लोडर और 4 हाइवा जब्त, भंडारित 3750 घनमीटर रेत जब्त, 4 लाख 91 हजार रुपये अर्थदण्ड, बम्हनीडीह, सिलादेही और गतवा में हुई कार्रवाई...
error: Content is protected !!