JanjgirChampa Thief : कम्पाउंडर के घर से हुई सोने की जेवरात सहित हजारों रुपये की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ अकलतरा थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के तरौद गांव से चोरी का बड़ा मामला सामने आया है, यहां निजी अस्पताल के कंपाउंडर रमेश सिंह के घर से सोने के जेवरात सहित हजारों रुपये की चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है. मामले में अकलतरा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.



दरअसल, निजी अस्पताल के कंपाउंडर रमेश सिंह ने थाना में रिपोर्ट लिखाई थी कि वह खाना खाने के बाद अस्पताल में ड्यूटी करने गया था. इस दौरान उसे उसके रिश्तेदार के द्वारा सूचना दी गई कि उसके घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. इसके बाद कंपाउंडर घर पहुंचा तो देखा कि आलमारी में रखे 40 हजार रुपये और सोने की अंगूठी, जिसकी कीमत 10 हजार रुपये को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी. फिलहाल, मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kharod News : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में हुआ 'छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन', छत्तीसगढ़िया अंदाज में कवियों ने कराया काव्य रसपान, आयोजन का रहा यह तीसरा वर्ष...

error: Content is protected !!