Champa Thief : घर में तोड़फोड़ कर चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ चांपा थाना में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर के घर में तोड़फोड़ कर चोरी करने का मामला सामने आया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380, 436 और 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



रिपोर्ट में नरेंद्र कुमार राठौर ने पुलिस को बताया है कि उसके बेटे अपने परिवार के साथ गांव गए हुए थे, तभी नगर पालिका के कर्मचारी सुबह नरेंद्र कुमार राठौर के घर कचरा उठाने गए तो देखा कि घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ और दरवाजा जला हुआ है. साथ ही, घर के सामने में लगा सीसी टीवी कैमरा टूटा हुआ है. इसकी जानकारी नरेंद्र कुमार राठौर के पड़ोसी रामगोपाल ने दी.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

इसके बाद रामगोपाल ने नरेंद्र कुमार राठौर के बेटे को चोरी की घटना के बारे में बताया, जिसके बाद नरेंद्र कुमार राठौर और उसका बेटा घर आए और घर जाकर देखा तो आलमारी खुली हुई थी एवं आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम 10 हजार रूपए कुल 62 हजार रूपए की चोरी हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

चोरी करते बदमाशों ने घर में तोड़फोड़ की है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!