Sakti Thief : रिटायर्ड कोलकर्मी के सूने मकान में सोने-चांदी के जेवरात एवं नगद राशि सहित 5 लाख 10 हजार की हुई चोरी, जांच में जुटी फगुरम पुलिस

सक्ती. फगुरम चौकी क्षेत्र के सेरो गांव के भाटापारा में रिटायर्ड कोलकर्मी के सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात एवं नगद राशि सहित 5 लाख 10 हजार की चोरी हुई है. मौके पर सीन ऑफ क्राईम, डॉग स्क्वायड और पुलिस की टीम पहुंची हुई थी. फिलहाल, चोरों के बारे में अभी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है.

 



फगुरम चौकी प्रभारी वीरेंद्र मनहर ने बताया कि सेरो गांव के भाटापारा निवासी रिटायर्ड कोलकर्मी पूरनो कलैत घर में ताला लगाकर अपनी पत्नी पार्वती का इलाज कराने उड़ीसा गया हुआ था. इस बीच कोलकार्मी पूरनो कलैत को घर में चोरी होने की सूचना मिली, जिसके बाद वापस गांव पहुंचा और देखा तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...

आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगद राशि सहित 5 लाख 10 हजार को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया था. सूचना के बाद सीन ऑफ क्राईम, डॉग स्क्वायड की और पुलिस की टीम पहुंची हुई थी. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 
error: Content is protected !!