JanjgirChampa Big News : प्रशासन ने फिर रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी, बारात आने के पहले पहुंची प्रशासन की टीम, ये थी लड़के और लड़की की उम्र… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में प्रशासन ने एक बार फिर शादी रुकवाई है. अफसरों को जैसे ही नाबालिग लड़की की शादी होने की सूचना मिली, वैसे ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बारात आने के पहले परिजन को समझाइश दी. इसके बाद बाल विवाह को रोका गया. यहां सेवई गांव से बारात आने वाली थी, उसके पहले ही अफसरों ने तत्परता दिखाकर शादी रुकवा दी.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

दरअसल, धाराशिव गांव में नाबालिग लड़की की शादी होने की महिला व बाल विकास विभाग के अफसरों को मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ की तो लड़की की उम्र 17 साल और लड़के की उम्र 19 साल निकली, जिसके बाद प्रशासन की टीम ने समझाइश देकर शादी रुकवाई. परिजन को बाल विवाह कानून और बाल विवाह के दुष्परिणाम से भी अवगत कराया गया.

आपको बता दें, 2 दिन पहले पामगढ़ ब्लॉक के मेंऊ गांव में नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई गई थी और 15 दिन पहले बम्हनीडीह ब्लॉक के पुछेली गांव में बाल विवाह को रुकवाया गया था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित
error: Content is protected !!