पहली बार साथ काम कर रहे 6 एक्टर-डायरेक्टर, ऋतिक-अयान से सिद्धार्थ-रोहित तक, 5वीं जोड़ी पर तो सबकी निगाहें

बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स और डायरेक्टर्स हैं, जो लंबे समय से स्थापित हैं, लेकिन इन्होंने कभी साथ में काम नहीं किया. ऐसे में इन नई जोड़ियों से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. माना जा रहा है कि इनके साथ आने से कुछ अलग तरह का कंटेंट देखने को मिलेगा.

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के मौके पर जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिल्म सलमान के कॅरियर के लिए भी खास है. इस फिल्म में उन्होंने पहली बार फरहाद सामजी के निर्देशन में काम कर रहे हैं, जो पहले ‘हाउसफुल’ और ‘बोल बच्चन’ जैसी फिल्में बना चुके हैं.

इंडियन पुलिस फोर्स’ में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और रोहित शेट्टी साथ काम कर रहे हैं. इस एक्शन फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ, रोहित के निर्देशन में काम कर रहे हैं. फिल्म में उनके साथ शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी अहम रोल में हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

फिल्म ‘कबीर सिंह’ के जरिए संदीप रेडी वांगा ने शाहिद कपूर की किस्मत चमका दी थी. अब वे रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ लेकर आ रहे हैं. फिल्म में दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं. साथ ही ‘एनिमल’ में पहली बार रणबीर और रश्मिका मंदाना साथ नजर आएंगे.

दंगल’ के निर्देशक ​​नितेश तिवारी के साथ बार वरुण धवन काम कर रहे हैं. फिल्म ‘बवाल’ में वे चॉकलेटी हीरो से कुछ अलग नजर आएंगे. फिल्म में उनके साथ पहली बार जाह्नवी कपूर नजर आएंगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

साल 2023 की शुरुआत शाहरुख खान के लिए बेहतर रही है. फिल्म ‘पठान’ ने उनके डूबते कॅरियर को उठाने का काम किया है. इस साल साल शाहरुख ‘जवान’ और ‘डंकी’ दो फिल्मों में और नजर आएंगे. दोनों ही फिल्मों में वे नए निर्देशकों के साथ काम कर रहे हैं. ‘जवान’ को एटली और ‘डंकी’ को राजकुमार हीरानी निर्देशित कर रहे हैं. राजकुमार के साथ काम करने को लेकर शाहरुख काफी उत्साहित हैं.

वेकअप सिड’, ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्में बनाकर अयान मुखर्जी ने खुद को साबित किया है. इन तीनों ही फिल्मों में उन्होंने रणबीर कपूर के साथ काम किया है. अब पहली बार वे ऋतिक रोशन के साथ काम करेंगे और इस बार एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ का निर्देशन संभालेंगे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
error: Content is protected !!