Sakti Accident Update : बेकाबू कार ने अधेड़ को कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत, कार भी पलट गई थी, कार में सवार 4 लोगों को आई है मामूली चोट, डभरा थाना क्षेत्र का मामला

सक्ती. डभरा थाना क्षेत्र के घोघरी गांव में कार सड़क पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे अधेड़ को रौंद दिया था और जिला अस्पताल जांजगीर में इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई है. अधेड़ को कुचलने के बाद बेकाबू कार बिजली खंभे से टकरा गई थी और पलट गई थी. कार में सवार 4 लोगों को मामूली चोट आई है. घटनाकारित कार में रायपुर जिले का पासिंग नम्बर है.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डभरा-हसौद मुख्यमार्ग घोघरी गांव में डभरा से हसौद की ओर जा रही कार ने ओवरटेक की थी. इस दौरान अनियंत्रित हो गई थी और सड़क किनारे बैठे पहारसिंह सिदार को रौंदते हुए बिजली खंभे से कार टकरा गई थी और पलट गई थी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa : चक्रवात को लेकर जांजगीर-चाम्पा जिले के स्कूलों में 29 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, DEO ने आदेश में ये लिखा...

कार के रौंदने से पहरसिंह सिदार गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए जांजगीर जिला अस्पताल ले जाया गया था, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. जांजगीर से मर्ग डायरी मिलने के बाद डभरा पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!