Malkharoda Thief : सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात, एलईडी टीवी, कांस का बर्तन एवं गैस सिलेंडर की हुई चोरी, जांच में जुटी मालखरौदा पुलिस

सक्ती. मालखरौदा थाना क्षेत्र के किरारी गांव के सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात, एलईडी टीवी, कांस का बर्तन एवं गैस सिलेंडर की चोरी हुई है. मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



दरअसल, किरारी गांव की महिला मीरा बाई चंद्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 अप्रेल को घर के दरवाजे में ताला लगा कर बेटे-बहु से साथ अपने पति का इलाज कराने रायपुर गई हुई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

तभी फोन के माध्यम से घर में चोरी होने की सूचना मिली. इसके बाद किरारी पहुंची तो देखा कि घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर रखी आलमारी खुली हुई थी. घर में सामान बिखरा पड़ा हुआ था और आलमारी के अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात, घर में रखे एलईडी टीवी, कांस का बर्तन, टुल्लू पंप एवं गैस सिलेंडर को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गए थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.

error: Content is protected !!