JanjgirChampa Thief : केएसके पॉवर प्लांट के कर्मचारी के घर से हुई सोने-चांदी सहित 50 हजार रुपये की चोरी, अकलतरा थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नरियरा के केएसके पॉवर प्लांट के कर्मचारी के घर से सोने-चांदी सहित 50 हजार रुपये की चोरी की घटना हुई है. मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 454 क्व तहत FIR दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

दरसअल, आकाश पांडेय ने थाने में रिपोर्ट लिखाई है कि वह अकलतरा के तहसील ऑफिस के पास किराए के मकान में रहता है और नरियरा के प्लांट में कर्मचारी है. वह प्लांट में ड्यूटी करने गया था. जब प्लांट में ड्यूटी खत्म होने के बाद वह घर पहुंचा तो दरवाजा टूटा हुआ था.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

जब वह घर के भीतर गया तो देखा कि सामान बिखरा हुआ था और घर की आलमारी में रखे सोने, चांदी सहित 50 हजार रुपये की चोरी हो गई थी. फिलहाल, मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!