हमेशा बनी रहती है पैसों की तंगी, आज ही अपनाएं नारियल के 4 उपाय, हाथ में टिकने लगेगा पैसा, जानिए क्या है नुस्खा..

Money Remedies Coconut: कई बार दिन रात मेहनत करने के बाद भी मेहनत का सही फल नहीं मिल पाता. ऐसे में व्यक्ति निराश और हताश हो जाता है. पैसा तो हर व्यक्ति कमाता है, लेकिन कई लोगों की जेब में यह पैसा टिकता नहीं. पैसे कमाने के बावजूद भी कई बार दूसरों के आगे हाथ फैलाना पड़ जाता है. ज्योतिष शास्त्र में नारियल से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनको यदि सही तरीके से किया जाए, तो माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. साथ ही कमाया गया धन भी टिका रहता है. ज्योतिष आचार्य की माने तो नारियल से जुड़े कुछ ऐसे उपाय के बारे में जो आपको धनवान बना सकते हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान बनाहिल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं में दिखा विशेष उत्साह

 

 

 

-पैसे की तंगी से छुटकारे के लिए

यदि आप पैसों की तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले एक जटा वाला नारियल लें, उसके साथ कमल का फूल, दही, सफेद कपड़ा और सफेद मिठाई लें. इसे धन की देवी माता लक्ष्मी को अर्पित करें और बाद में एक लाल रंग के कपड़े में इस नारियल को बांधकर किसी ऐसी जगह पर रख दें, जहां इसकी किसी पर की नजर नहीं पड़े. ऐसा करने से आपकी धन से जुड़ी हर प्रकार की समस्या समाप्त हो सकती है.

 

 

 

-कर्ज से मुक्ति के लिए

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए वैसाख के महीने में अपने घर में नारियल का पौधा लगाएं. मान्यता है कि ऐसा करने से जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिल जाती है, और घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर जयश्री जैन रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ स्थल पर पहुंची, पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश

 

 

 

-बुरी नजर से बचने के लिए

यदि आपको ऐसा लग रहा है कि आपके घर में किसी की बुरी नजर लग गई है. तो इससे बचने के लिए नारियल पर काजल का टीका लगाकर, इसे घर के प्रत्येक कोने में ले जाएं इसके बाद आप इस नारियल को नदी में प्रवाहित कर दें. मान्यता है, कि ऐसा करने से घर में लगी बुरी नजर से छुटकारा प्राप्त हो सकता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर जयश्री जैन रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ स्थल पर पहुंची, पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!