मूंग दाल पैनकेक से मिलेगा टेस्ट और हेल्थ का डबल डोज, वीडियो देखकर करें तैयार, याद रहेगा स्वाद

बच्चों को पैनकेक खाना काफी पसंद होता है. इसलिए बच्चे अक्सर इसकी डिमांड करते रहते हैं. लेकिन बाजार से अक्सर ही पैनकेक लाना मुमकिन नहीं होता, साथ ही बाजार के पैनकेक हेल्दी भी नहीं होते हैं. ऐसे में आप नाश्ते में बच्चों के लिए घर पर मूंग दाल पैनकेक (Moong dal pancakes) ट्राई कर सकते हैं. ये खाने में तो टेस्टी होते ही हैं, साथ ही मूंगदाल और सब्जियों की वजह से काफी हेल्दी भी होते हैं.

 



मूंगदाल पैनकेक को बनाना भी काफी आसान होता है. साथ ही सुपर टेस्टी पैनकेक कुछ ही देर में बन भी जाते हैं. तो आइये आज जानते हैं मूंगदाल पैनकेक बनाने की बेहद आसान रेसिपी के बारे में. बता दें कि मूंगदाल पैनकेक की ये रेसिपी इंस्टाग्राम यूजर (@iamtarneet) ने अपने अकाउंट पर शेयर की है.

इसे भी पढ़े -  CG News : भाजपा किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, प्रदेश के सभी जिलों में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, वक्ताओं की सूची जारी...देखिए पूरी सूची...

मूंगदाल पैनकेक बनाने की सामग्री
मूंगदाल पैनकेक बनाने के लिए 1 कप मूंग दाल, 2-3 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, बेकिंग सोडा 1/2 छोटा चम्मच, स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, 1 बड़ा प्याज, 2 मीडियम साइज टमाटर, 1 बड़ी शिमला मिर्च और आधा कप स्वीट कॉर्न ले लें. आइए अब जानते हैं मूंगदाल पैनकेक बनाने की रेसेपी.

मूंगदाल पैनकेक बनाने की रेसेपी

मूंगदाल पैनकेक बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 2 घंटे के लिये ताजे पानी में भिगो दीजिये. जब ये भीग जाये तो एक बार फिर से धोकर इसका पानी निकाल दें और भीगी हुई मूंग दाल को एक ब्लेंडर जार में डाल दें. साथ में हरी मिर्च, अदरक और लहसुन भी एड कर दें और इसका बारीक पेस्ट तैयार कर लें. दाल ज्यादा गाढ़ी हो तो जरूरत के हिसाब से एक-दो चम्मच पानी एड कर लें. लेकिन ध्यान रखें बैटर पतला न हो जाये. अब पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें. फिर इसमें बेकिंग सोडा, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक मिलाकर बैटर को अच्छी तरह से मिक्स कर लें.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना बाल दिवस, देशभक्ति और एकता का दिया संदेश

अब प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न को भी दाल के बैटर में मिक्स करके अच्छी तरह से चला लें. अब पैन में एक छोटा चम्मच तेल गर्म करें फिर चमचे की मदद से बैटर को पैनकेक की शेप में डालें और 2-3 मिनट तक ढककर धीमी आंच पर पकाएं, फिर पलट दें. इसके बाद दूसरी तरफ भी एक मिनट के लिए पका लें. आपका मूंग दाल पैनकेक तैयार है. अब इनको चटनी या केचप के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

इसे भी पढ़े -  CG Board Exam 2027 : छात्रों के लिए बड़ी खबर, 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम...देखिए

Related posts:

error: Content is protected !!