JanjgirChampa BigNews : महानदी जल विवाद, शिवरीनारायण बैराज का निरीक्षण करने पहुंची न्यायाधिकरण की टीम, कव्हरेज के लिए मीडिया को किया गया था प्रतिबंधित

जांजगीर-चाम्पा. छ्ग और ओड़ीसा के मध्य बरसों से महानदी जल विवाद गहराया हुआ है. केंद्र सरकार ने विवाद के निपटारा करने न्यायाधिकरण का गठन किया है. ग्रीन ट्रिब्यूनल के द्वारा आज न्यायाधिकरण की टीम ने शिवरीनारायण पहुंचकर बैराज का निरीक्षण किया. 20 से अधिक गाड़ियों में टीम पहुंची थी और करीब 15 मिनट तक बैराज के पास टीम के सदस्य मौजूद रहे. यहां से रिपोर्ट बनाकर दिल्ली में सौंपी जाएगी. निरीक्षण के वक्त कव्हरेज के लिए मीडिया को प्रतिबंधित किया गया था.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

आपको बता दें, छ्ग के धमतरी जिले से महानदी का उद्गम हुआ है और महानदी का ज्यादा क्षेत्र छ्ग में है. छ्ग में महनदी पर कई बैराज बनाए गए हैं, जिसके बाद ओडिसा सरकार ने आपत्ति की है और दोनों राज्यों के बीच महानदी जल विवाद गहराया हुआ है.

खास बात यह है कि न्यायाधिकरण के सदस्य, कई घण्टे देर से शिवरीनारायण पहुंचे. यहां एसपी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे. न्याधिकरण टीम के साथ ओडिसा और छ्ग के उच्च अधिकारी भी पहुंचे थे.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!