बड़ी खबर : घर के बगीचे में खोद रहे थे कुआं, फिर ऐसा हुआ कि 2 लोगों की हो गई मौत… जानिए… कैसे हुई घटना…

गुवाहाटी. असम के बक्सा जिले में रविवार को एक कुएं की खुदाई के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान रमजान अली और सिराज अली के रूप में हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना बक्सा जिले के बंगालीपारा में उस समय हुई, जब मजदूर एक स्थानीय निवासी के घर के बगीचे में कुआं खोद रहे थे। पुलिस के मुताबिक, कुएं में घुसने पर दोनों को बेचैनी महसूस हुई और वहीं फंस गए। कुआं करीब 20 फीट गहरा है।



इसे भी पढ़े -  फोन में बार-बार गायब हो रहा नेटवर्क? तो इन आसान तरीकों से मिनटों में करें ठीक

इनकी मौत का कारण कुएं में ऑक्सीजन की कमी को माना जा रहा है। जब अन्य ग्रामीणों को पता चला कि काम करने के दौरान मजदूर कुएं में गिर गए तो उन्होंने उन्हें निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजन को सौंप दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  नकली Engine Oil बर्बाद कर सकता है गाड़ी का इंजन, ऐसे पहचानें असली और नकली का फर्क

error: Content is protected !!