JanjgirChampa Accident : नशे में धुत ट्रेलर चालक ने उपसरपंच की बाइक को मारी ठोकर, मुलमुला थाना में चालक के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव के उपसरपंच की खड़ी बाइक को ठोकर मारने वाले ट्रेलर चालक क्रमांक CG 10 AL 2212 के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 427 के तहत केस दर्ज किया है. घटना के वक्त ट्रेलर चालक नशे में धुत्त था.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नरियरा गांव के किशन लहरे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गांव के उपसरपंच सुखसागर सोनवानी की बाइक क्रमांक CG 11 AE 3942 को काम से लाया था, जिसे वह छोड़ने अम्बेडकर चौक के पास पहुंचा था. उपसरपंच सुखसागर अपने घर से टहलते चौक के पास आया, जिसे देखकर बाइक को रोड किनारे खड़ी किया और उपसपंच से बातचीत कर रहा था.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

उसी समय बनाहिल की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर ने रोड किनारे खड़ी बाइक को ठोकर मार दी. कुछ दूर आगे जाकर बैंक के बोर्ड से टकराकर गाड़ी रुक गई. मौके पर जाकर देखने पर ट्रेलर चालक नशे में धुत था, जिसे डायल 112 ने पामगढ़ अस्पताल लेकर गए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

फिलहाल, मामले में मुलमुला पुलिस ने नशे में धुत ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!