जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने महिला नगर सेना का रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी देने वाले 5 आरोपियों गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार पांचों आरोपी नेगुहडीह गांव के रहने वाले हैं.








पुलिस के मुताबिक, एक महिला नगर सेना शासकीय कार्य से नेगुहडीह-खैरताल जा रही थी. वह किरीत मोड़ के पास पहुंची थी कि कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोककर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी. कुछ देर बाद डायल 112 की टीम आई तो वहां से पांचों आरोपी भाग गए. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. जांच के दौरान पुलिस ने मामले में आरोपी किशन उर्फ करण बंजारे, संजय कुमार महिलांगे, मोतीलाल महिलांगे, गौतम प्रसाद सितारे, मनोज कुमार कश्यप को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.



