Bore Basi : श्रमिक दिवस के अवसर पर विधायक निवास जमगहन में बोरे बासी कार्यक्रम का किया गया आयोजन, विधायक रामकुमार यादव ने जनता एवं जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर खाया बोरे बासी

सक्ती. चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के निवास जमगहन में बोरे बासी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक रामकुमार यादव क्षेत्र के जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर बोरे बासी खाया.

 



विधायक रामकुमार यादव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित एवं मजदूरों की मेहनत को प्रणाम करते हुए कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ के पूर्वज बोरे बासी खाते थे. बोरे बासी खाकर हमारे पूर्वज 100 साल से भी ज्यादा उम्र तक स्वस्थ रहते थे. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जब से प्रदेश की बागडोर संभाली हैं, तब से गरीब, किसान, नौजवान, महिला सभी छत्तीसगढ़वासियों का सम्मान कर रहे हैं, उनका विकास कर रहे हैं. आज श्रमिक दिवस के अवसर पर जमगहन में मजदूरों की सम्मान के लिए बोरे बासी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की जनता एवं जनप्रतिनिधि एक साथ बैठ कर बोरे बासी खाए हैं.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोयला वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई जांच की मांग,18 अगस्त को जन आंदोलन दीपका में

इस दौरान डभरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पारस यादव, कांग्रेस नेता कमल किशोर साहू, जिला विधायक प्रतिनिधि सुनील चंद्रा, विधायक प्रतिनिधि देवा लहरे, विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष प्रताप चंद्रा, मीडिया प्रभारी सत्या चंद्रा,कांग्रेस नेता अयोध्या भारद्वाज, कांग्रेस नेता भुवन जांगड़े, पोता गांव के सरपंच रूपेश गबेल, लछन सतरंग सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण काफी संख्या में मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Baloda News : राजकेसर हॉस्पिटल बलौदा में वॉटर कलर पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन
error: Content is protected !!