छत्तीसगढ़ बड़ा सड़क हादसा : 11 हुई मरने वालों की संख्या, गंभीर तौर पर घायल बच्चे ने भी तोड़ दिया दम, देर रात हुई थी बोलेरो-ट्रक के बीच भिड़ंत

बालोद. धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे में आज देर रात सामने आएं सड़क हादसे में मरने वालो की तादात बढ़ गई हैं। इस दुर्घटना में गंभीर तौर पर जख्मी बच्चे ने भी दम तोड़ दिया हैं। इस तरह इस हादसे में मरने वालों की संख्या 11 हो गई हैं। इससे पहले ट्रक और बोलेरो के बीच हुई भिड़ंत में मौके पर ही 10 लोगों ने दम तोड़ दिया था। एक जीवित बचे बच्चे को अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहाँ उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

आपको बता दे की शादी समारोह में शामिल होने कांकेर जा रहा एक परिवार उस वक़्त भीषण हादसे का शिकार हो गया जब उनकी बोलेरो नेशनल हाइवे में जगतरा के पास पहुंची हुई थी। सामने से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी थी. हादसे के बाद वहां से गुजर रहे पुलिस गश्ती दल ने सभी शवों को बाहर निकला और अस्पताल भिजवाया। हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दुःख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया था. उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी थी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!