BIG ACCIDENT NEWS : खरगोन बस हादसे की असल वजह आई सामने, ड्राइवर ने बताया कैसे और क्यों हुआ हादसा… 24 यात्रियों की हुई थी मौत

खरगोन ( मप्र ). मंगलवार को जिले के दसंगा के पास सूखी नदी में एक सवारी बस गिर गई थी। इस हादसे में देर रात तक घायल हुए 24 यात्रियों ने दम तोड़ दिया था, वही अभी भी 40 से अधिक लोगों का उपचार जारी हैं। हादसे के बाद माना जा रहा था की बस के ड्राइवर की भी इस हादसे में मौत हो गई हैं लेकिन थोड़ी देर बाद उसकी पहचान हुई, वह जीवित था।



इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ी नारी शक्ति की भागीदारी : जिला पंचायत सभापति सुशीला सिन्हा

देर शाम तक पुलिस उससे पूछताछ कर हादसे की असल वजहों का जानने की कोशिश करती रही। वही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तीन लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया। इनमे बस का ड्राइवर, कंडक्टर और बस का मालिक शामिल हैं। बस के ड्राइवर ने अब हादसे की असल वजह का खुलासा किया हैं। पहले माना जा रहा था की ड्राइवर को झपकी आ गई होगी जिससे असंतुलित होकर बस नदी में जा गिरा होगा लेकिन अब ड्राइवर ने खुलासा किया हैं की हादसे से ठीक पहले बस का कमानी-पट्टा टूट गया था जिस वजह से बस असंतुलित हो गई और सीधे नदी में जा गिरी।

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : वेदांता पॉवर प्लांट हादसे की जांच करेंगे बिलासपुर कमिश्नर, सरकार ने आदेश जारी किया, इन बिंदुओं पर होगी जांच, इतने दिन में देने होंगे जांच रिपोर्ट... देखिए आदेश...

error: Content is protected !!