नहीं लगेगा बागेश्वर बाबा का दिव्य दरबार, धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं से हनुमंत कथा में नहीं आने की अपील की, जानिए वजह

नौबतपुर के तरेत पाली गांव में आयोजित हनुमंत कथा के दौरान 15 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण 15 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारी भीड़ और गर्मी के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इन सब के बीच सोमवार को लगने वाला दिव्य दरबार नहीं लगाने का फैसला लिया गया है।

 



पटना: बिहार राजधानी पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली मठ में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का हनुमंत कथा चल रहा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दूसरे दिन रविवार को बहुत जल्द हनुमंत कथा का समापन समय से पहले कर दिया गया। इसके अलावा 15 मई को लगने वाला दिव्य दरबार भी स्थगित कर दिया गया है। बागेश्वर बाबा ने श्रद्धालुओं से कथा में नहीं आने की अपील की है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ है, ऊपर से भीषण गर्मी। भीड़ के कारण धूल उड़ने से लोगों को घूटन महसूस हो रही है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसको देखते हुए कल यानी 15 मई को दिव्य दरबार नहीं लगेगा।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

बागेश्वर बाबा ने कहा कि भीषण गर्मी में करीब 5 लाख से अधिक की संख्या में श्रद्धालु हनुमंत कथा सुनने यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वो कथा किसी काम की नहीं है, जिससे किसी की हानि हो जाए। श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत ना हो, इसलिए दिव्य दरबार को विराम रखना होगा। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि पांचों दिन कथा चलती रहेगी, सिर्फ दिव्य दरबार नहीं लगेगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से अपील किया कि श्रद्धालु सोशल मीडिया पर, टीवी पर हनुमंत कथा देखें और सुनें। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि आप लोग नौबतपुर नहीं आएं। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आपलोग कथा तरेतपाली मठ सुनने नहीं आइयेगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या देखकर हम गदगद हैं। इतनी संख्या में लोग हनुमंत कथा सुनने पहुंचे, इसका उपकार हम कभी नहीं भूलेंगे।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!