Champa Fraud Arrest : फर्जी कागजात तैयार कराकर जमीन बिक्री कर 35 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 4 आरोपियों को चांपा पुलिस ने अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने फर्जी कागजात तैयार कराकर जमीन बिक्री कर 35 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से 31हजार 300 रुपए, स्कूटी और फर्जी कागजात को जब्त किया है.

 



दरअसल, प्रार्थी ने चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि संतोष देवांगन, नितेश विरानी, गोरेलाल तेंदुलकर और रामलाल थवाईत को लेकर प्रार्थी के घर गए थे और दारू भट्टी के पीछे में स्थित खसरा नंबर 255.2 रकबा 0.32 एकड़ जमीन को बिक्री करने के लिए 1 लाख 10 हजार रूपए प्रति डिसमिल के हिसाब से कुल कीमत 35 लाख रुपए में सौदा किया गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

प्रार्थी के द्वारा संतोष देवांगन और अन्य लोगों को स्टाम्प में लिखा-पढ़ी कर नगद 2 लाख रुपए को दिया गया था. कुछ दिनों बाद प्रार्थी के द्वारा आरोपियों को जमीन खरीदी की पूरी रकम 35 लाख रुपए को दे दिया गक्त था. फिर आरोपियों के द्वारा फर्जी कागजात तैयार कर 35 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है.

प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी संतोष देवांगन, नितेश विरानी, गोरेलाल तेंदुलकर और योगेश यादव के खिलाफ IPC की धारा 120बी, 201, 419, 420, 467, 468 और 471 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया था. प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपियों के खिलाफ IPC की 201 भी जोड़ी गई है.

इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

पुलिस ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी संतोष देवांगन, नितेश विरानी, गोरेलाल तेंदुलकर और योगेश यादव को गिरफ्तार किया और चारो आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से 31 हजार 300 रुपए, स्कूटी, फर्जी कागजात जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चक्रवात और बारिश को देखते हुए कल 30 अक्टूबर को भी जिले के स्कूल बंद रहेंगे, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!