Janjgir News : पक्षी संरक्षण के लिए आगे आए एनसीसी कैडेट्स, खुद से बनाए घोसले को पेड़ों में लगाया, दाना-पानी की व्यवस्था, ‘विहंग’ नाम से चलाया अभियान

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक-1 में पक्षी संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NCC कैडेट्स 325 ने विद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए पीने का पानी और खाने की व्यवस्था के लिए कबाड़ की चीजों से कृत्रिम घोंसले पेड़ो में लगाए गए हैं. कृत्रिम घोसले को एनसीसी के कैडेट्स ने अपने हाथों से तैयार किया है. घोसले में दाना और पानी की व्यवस्था की गई है. साथ ही, लगातार गर्मी के समय में विलुप्त और भूखे -प्यासे होने की वजह से बहुत सी पक्षियां मर जा रही हैं. इन सभी बातों को देखते हुए जांजगीर के NCC कैडेट्स के द्वारा लोगों को पक्षी संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

NCC अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी ने बताया कि कैडेट्स के द्वारा ‘विहंग’ नाम से अभियान चलाया जा रहा है. कैडेटों के द्वारा कबाड़ की चीजों से कृत्रिम घोंसले बनाकर पेड़ो पर लटकाए गए हैं. आसपास के बगीचों एवं शांत वातावरण के क्षेत्रों में इस अभियान का विस्तार किया जाएगा. इसके साथ ही कृत्रिम घोंसले बनाये हुए छात्रों को वन्य जीव संरक्षण तथा पर्यावरण को बढ़ावा देने की शपथ भी दिलाई गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!