Odisha Coromandel Express Accident: कटे शरीर, चिपकी बोगियां, चीखते-चिल्लाते लोग, 3 ट्रेनों की भीषण टक्कर में 280 लोगों की मौत, 900 से ज्यादा घायल; रेल मंत्री और CM ने स्थिति का लिया जायजा

ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप) शुक्रवार शाम को बालेश्वर जिला अंतर्गत बाहानगा स्टेशन से दो किमी दूर पनपना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, ओडिशा में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। इस हादसे में 238 की मौत हो गई है, जबकि 650 लोगों के घायल होने की जानकारी है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

 



केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शनिवार की सुबह दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे, NDRF, SDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी है। फिलहाल, हमारा ध्यान बचाव कार्य पर है। राहत और बचाव कार्य खत्म होने के बाद ही बहाली का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पहले से ही बहाली के लिए मशीनें तैनात हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Crime Meeting : एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश, लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण', अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान...60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश...

बेंगलुरु से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस के साथ कोरोमंडल एक्सप्रेस की टक्कर हुई। खड़गपुर डीआरएम ने इसकी पुष्टि की है। पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस बेपटरी हुई थी, जिससे बेंगलुरु हावड़ा एक्सप्रेस की टक्कर हुई। इस दुर्घटना में दोनों ट्रेन के 12 कोच बेपटरी हो गए।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : पुसौर क्षेत्र में 1.92 करोड़ के विकास कार्यों का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

error: Content is protected !!