Nawagarh News : नवागढ़ में मितानिनों का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन आयोजित, नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल हुए शामिल, BMO भी रहे मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. जिले के ब्लॉक मुख्यालय नवागढ़ में मितानिनों का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल शामिल हुए. सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में मितानिन शामिल हुईं. इस मौके पर नवागढ़ बीएमओ डॉ. नरेश साहू भी मौजूद थे.यहां नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि कोरोना काल में मितानिनों ने सक्रियता से काम किया और लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने आगे रही. उन्होंने कहा कि मितानिनों के द्वारा स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में बड़ी भूमिका निभाई जाती है.

 



इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

सम्मेलन में स्वस्थ पंचायत योजना और समुदाय आधारित निगरानी कार्यक्रम के तहत वर्तमान में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के माध्यम से निगरानी व कार्ययोजना का निर्माण कर समस्या के समाधान पर भी चर्चा की गई.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!