Janjgir News : मिशन लाइफ पर्यावरण के लिए जीवन शैली के अंतर्गत जलस्रोतों के संरक्षण को बढ़ावा देने आगे आए एनसीसी कैडेट्स, तालाब की साफ-सफाई कर स्वच्छता व जल संरक्षण का संदेश दिया

जांजगीर-चाम्पा. मिशन लाइफ पर्यावरण के लिए जीवन शैली के अंतर्गत जलस्रोतों के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानन्द विद्यालय क्र – 1 जांजगीर ट्रूप न. 325 के एनसीसी कैडेटों के द्वारा ग्राम खोखरा में मनका दाई मंदिर तालाब की साफ-सफाई की गई और तालाब के साथ ही स्वच्छता व जल संरक्षण का संदेश दिया गया.

 



एनसीसी अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में कैडेट्स ने श्रमदान करके तालाब के अंदर और आसपास के क्षेत्र में सफाई की. कैडेटों के द्वारा प्लास्टिक, अनावश्यक झाड़ियों और घासफूस को हटाया गया और कचरे को साफ किया गया. इसी तरह तालाब के अंदर के हिस्से को भी स्वच्छ बनाया गया. एनसीसी अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी के द्वारा ग्रामीणों को अभियान के बारे में जानकारी दी गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

उन्होंने परम्परागत जलस्रोतों की उपयोगिता के बारे में बताते हुए कहा कि कुंआ, तालाब, नदी आदि पानी के स्रोत हमारी पुरानी पीढ़ी की धरोहर है और आज भी उनकी उपयोगिता बनी हुई है, आने वाली पीढियों के लिए भी इस धरोहर का उपयोग बना रहेगा. भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक लंबा और स्वस्थ जीवन जीने के लिए पर्यावरण की रक्षा करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

इस अभियान के द्वारा एनसीसी कैडेटों में जहां लोगों को स्वच्छता, जल की शुद्धता और आमजन की संवेदनशीलता को जाग्रत किया जा रहा है, वहीं ‘पुनीत सागर अभियान’ में भी सहयोगी बन रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!