JanjgirChampa Complain : पंचों और ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव की मनमानी से त्रस्त होकर मामले की शिकायत कलेक्टर, एसपी और जिला पंचायत सीईओ से की, जांच कर कार्रवाई की मांग

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा ब्लॉक के नरियरा गांव के पंचों और ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव की मनमानी से त्रस्त होकर मामले की शिकायत कलेक्टर, एसपी और जिला पंचायत सीईओ से की है. पंचों एवं ग्रामीणों ने सरपंच, सचिव पर रुपये आहरण करने का भी आरोप लगाया है और एसपी को जांच के लिए ज्ञापन सौंपा है.



पंचों एवं ग्रामीणों ने शिकायत में बताया है कि नरियरा गांव के सरपंच और सचिव मनमानी करते हैं. सरपंच, सचिव ने बैठक रखा था, जिसमें सभी पंच उपस्थित थे. बावजूद इसके दोनों ने बैठक निरस्त कर दी. सचिव, पंचायत में नहीं रहते. इससे ग्रामीण परेशान हैं. मासिक हिसाब-किताब मांगने पर भी सरपंच और सचिव आनाकानी करते हैं.

इसे भी पढ़े -  Bamhanidih News : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, बम्हनीडीह चौक में चक्काजाम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष की समझाइश पर चक्काजाम हुआ शांत

शिकायत में आगे बताया है कि गांव में गेट निर्माण के लिए रूपए मिला था, जिसे सरपंच और सचिव ने बिना प्रस्ताव के आहरण कर लिया है. पंचायत में कई शिकायत है, जिसे लेकर एसपी समेत अफसरों को पांचों और ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा है और कार्रवाई की मांग की है. मांग पूरा नहीं होने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने की चेतावनी भी दी है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Mela Hadsa : शिवरीनारायण मेला में आकाश झूले से नीचे गिरा लोहे का प्लेट, नीचे खड़ी महिला और युवती घायल, बिलासपुर रेफर हुई महिला, हादसे के बाद उठे सवाल ?

error: Content is protected !!