Success Story : मिस इंडिया बनने का ख्वाब छोड़ क्रैक की UPSC परीक्षा, पढ़िए Success की पूरी कहानी…

देहरादून की तस्कीन खान ने यूपीएससी 2022 परीक्षा 736वीं रैंक के साथ क्रैक किया है. वह सोशल मीडिया स्टार हैं, जिनके काफी फॉलोवर्स हैं. साल 2016-17 के बीच उन्होंने मिस देहरादून और मिस उत्तराखंड का खिताब जीता था. उनका अगला सपना मिस इंडिया बनने का था. लेकिन उन्होंने अपने पिता की रिटायरमेंट के बाद एक नई दिशा में जाने को सोचा.

 



 

 

 

तस्कीन खान ने पिता के रिटायरमेंट के बाद यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करना सपना बना लिया. तीन असफल प्रयासों के बाद अपने धैर्य और कड़ी मेहनत से यूपीएसी परीक्षा पास करने में काबयाब रहीं. अपने स्कूल के दिनों में वह एक औसत स्टूडेंट थीं. आठवीं तक गणित विषय में वह कमजोर थीं. यह बात उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताई थी.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

 

 

 

तस्कीन खान ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई साइंस स्ट्रीम में की है. उनके हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 90% से ज्यादा मार्क्स थे. तस्कीन एक पेशेवर मॉडल और एक्ट्रेस होने के अलावा बास्केटबॉल चैंपियन, नेशनल लेवल की डिबेटर थीं. स्कूलिंग के बाद उन्होंने एनआईटी में दाखिले का एंट्रेंस एग्जाम क्वॉलिफाई किया था. लेकिन माता-पिता के पास फीस देने के पैसे नहीं थे.

 

 

 

तस्कीन खान ग्रेजुएशन किया है. यूपीएससी की तैयारी शुरू करने की उनकी यात्रा भी काफी दिलचस्प है. यूपीएससी के लिए प्रयास का विचार उन्हें एक इंस्टाग्राम फॉलोवर से मिला था. जो एक आईएएस एस्पिरेंट था. इसके बाद वह यूपीएससी की तैयारी करने मुंबई स्थित हज हाउस चली गईं.

इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

 

 

 

 

तस्कीन खान को साल 2020 में जामिया मिलिया इस्लामिया की फ्री कोचिंग में दाखिला मिल गया था. इसके बाद वह दिल्ली आ गई थीं. पिता की बेहद कम पेंशन के साथ घर की कमजोर वित्तीय स्थिति के बीच उन्होंने प्रतिष्ठित परीक्षा पास करने में कामयाब रहीं.

 

 

 

तस्कीन के पिता आफताब खान, मां शाहीन खान और छोटी बहन अलीजा खान मेरठ में रहते हैं. बहन मास्टर्स की पढ़ाई कर रही हैं. उनकी पहली इच्छा आईएएस बनने की थी और दूसरा विकल्प इंडियन फॉरेन सर्विस था.

इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!