Sakti Big News : चंद्रहासिनी मंदिर के पास बाइक सवार 2 बदमाशों ने महिला से 14.350 ग्राम सोने के मंगलसूत्र को छपटी मारकर फरार, CCTV फुटेज में दिखे बदमाश

सक्ती. चंद्रपुर के चंद्रहासिनी मंदिर के पास हेलमेट पहने बाइक सवार 2 बदमाशों ने महिला के गले से 14.350 ग्राम सोने के मंगलसूत्र को छपटी मारकर फरार हो गए. CCTV फुटेज में बदमाश हेलमेट पहने दिखाई दे रहे हैं. घटना के बाद बदमाश महानदी पुल को पार कर सारंगढ़ की तरफ भाग गए. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस द्वारा बदमाशों की पतासाजी की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

पुलिस के मुताबिक, रायगढ़ जिले पुसौर गांव की महिला नंदनी गुप्ता ने बताया कि वह अपने देवर, देवरानी, जेठ, जेठानी और बच्चों के साथ चंद्रहासिनी मंदिर दर्शन करने आई थी. मंदिर के पास ही गली में बाइक सवार हेलमेट पहने 2 बदमाश उसके पास आए और 14.350 ग्राम सोने के मंगलसूत्र को छपटी मारकर सारंगढ़ की तरफ भाग गए. इधर, चंद्रपुर पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की खोजबीन की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!