Janjgir Big News : बैराज में डूबने से 11 साल के बच्चे की मौत, परिवार के साथ नहाने गया था, घटना के बाद परिजन सदमे में, बैराज में जल संसाधन विभाग ने नहीं लगाया चेतावनी बोर्ड, हो रही लगातार घटनाएं… 2 साल में हुई 3 मौत

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर थाना क्षेत्र के कुदरी बैराज में डूबने से 11 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई है. परिवार के साथ हसदेव नदी में नहाने गया था, तभी यह घटना हो गई है. घटना के बाद परिजन सदमे में हैं.

 



चाम्पा के किराना व्यापारी अनिल देवांगन अपने परिवार के साथ नहाने गया था. इस दौरान उसका 11 साल का बेटा ऋतुराज देवांगन ट्यूब से नहा रहा था, तभी हसदेव नदी की लहर में ट्यूब पलट डूब गया और मासूम ऋतुराज, हसदेव नदी में डूब गया. स्थानीय युवाओं ने बच्चे को आधे घण्टे बाद नदी से निकाला, जिसके बाद परिजन उसे लेकर चाम्पा के हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है और वे सदमे में हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

आपको बता दें, 2 साल में यह तीसरी घटना है. कुदरी बैराज, जल संसाधन विभाग की देखरेख में है. कुदरी बैराज में नहाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, लेकिन विभाग के द्वरा कोई भी चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है. कुदरी बैराज में लगातार घटना हो रही है, लेकिन जल संसाधन विभाग के अफसरों को इससे कोई सरोकार नहीं है, तभी तो लगातार घटनाओं के बाद भी विभाग के अफसर अलर्ट नहीं है. यदि जल संसाधन विभाग के अफसर नहीं जागे तो आगे भी ऐसी घटना की पुनरावृत्ति होती रहेगी.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!