नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन

जांजगीर-चाम्पा. ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में 14 जून 2023 को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। यह सेमीनार स्कूल के संचालक आलोक अग्रवाल व प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के सानिध्य में हुआ। इस कार्यक्रम में सी.बी.एस.ई प्रशिक्षक के रूप में टूना बिसवाल (प्राचार्य साधुराम विद्या मंदिर स्कूल कोसमनारा, रायगढ़) और श्रीमती विनीता मैरल (प्राचार्या कृष्णा पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल, नया रायपुर) के द्वारा जाँजगीर जिले के शिक्षकों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर प्रशिक्षण दिया गया। सर्वप्रथम श्री टूना बिसवाल द्वारा सभा को संबोधित करते हुए, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के नियमों एवं सिद्धांतो को समझाया गया।



इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

उन्होने ने शिक्षा नीति के प्राचीन पद्धति एवं वर्तमान की नई पद्धति के मध्य हुए बदलाव एवं विशेषता को बताया। तत्पश्चात् श्रीमती विनीता मैरल ने आगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नई शिक्षा नीति की उपयोगिता को समझाया। इस कार्यक्रम को दस सत्रों में विभाजित किया गया। सत्र-1 एनईपी-20 परिचय और गतिविधि (एनईपी पर शिक्षकों की बातचीत पढ़ना और बहस), सत्र-2 स्कूल पाठ्यक्रम का पुनर्गठन और शिक्षाशास्त्र, सत्र-3 पाठ्यचर्या एकीकरण, सत्र-4 परिवर्तनकारी आंकलन, सत्र-5 शिक्षक और शिक्षक शिक्षा और गतिविधि (पुष्पा और वंदना का पढ़ना, शिक्षक और शिक्षा पर वार्तालाप), सत्र-6 समतामूलक और समावेशी शिक्षा, सत्र-7 प्रौद्योगिकी का उपयोग और एकीकरण, सत्र-8 प्रशिक्षण के बाद का आकलन और सत्र-10 खुला सदन इत्यादि चरणों में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम से नोवोको पब्लिक स्कूल, डी.ए.वी स्कूल और ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के शिक्षक लाभांन्वित हुए।

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : ट्रैक्टर में बाराती बनकर पहुंची पुलिस की टीम, 8 जुआरी पकड़ाए, 26 हजार रुपये, 2 कार और 7 मोबाइल जब्त, फिल्मी स्टाइल में पुलिस की कार्रवाई की हो रही खूब चर्चा...

सी.बी.एस.ई सिटी को-आॅर्डिनेटर श्री सुमंतो बिश्वास (प्राचार्य नोवोको पब्लिक स्कूल) द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर प्राप्त हुई जानकारी का लाभ उठाते हुए अपने शिक्षण कार्य में उन्हे अमल करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में संचालक श्री आलोक अग्रवाल व प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के द्वारा टूना विश्वास व श्रीमती विनीता मैरल का सम्मान दुशाला व श्रीमद् भगवत गीता एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Kharod Loot Case : खरौद की ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट के मामले में 5 माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, CCTV में कैद हुए थे बदमाश, ईनाम घोषित करने और पोस्टर जारी करने के बाद भी पुलिस के लंबे हाथ से बदमाश हैं दूर, व्यवसायियों में नाराजगी...

error: Content is protected !!