बिहार में पैदा हुई 4-4 हाथ-पैर, 2 दिल वाली बच्ची, अफ़सोस ज़्यादा देर जीवित नहीं रह पाई बच्ची

बिहार के के छपरा जिले से मेडिकल साइंस को हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने एक ऐसी बच्ची को जन्म दिया है जिसके 4-4 हाथ-पैर, दो दिल थे, दो स्पाइनल कार्ड थे, लेकिन उसका एक ही सिर था. बच्ची का जन्म सीजेरियन डिलीवरी से हुआ था, मगर वह कुछ ही देर तक जीवित रह पाई.



दरअसल, छपरा के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में जन्मी बच्ची के चार हाथ, चार पैर, दो दिल, 2 स्पाइनल कार्ड और एक सिर था. नर्सिंग होम के संचालक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि मेडिकल टर्म में इस तरह के बच्चों को Conjoined Twins कहा जाता है.

इसे भी पढ़े -  Dabhara News : सकराली और साराडीह गांव में "गांव चलो अभियान" के तहत आयोजित कार्यक्रम में डभरा नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू हुए शामिल, नपां अध्यक्ष ने ग्रामीणों से किया संवाद, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी

डॉक्टर्स ने बताई वजह, 20 मिनट जिंदा रही बच्ची

चिकित्सक ने बताया कि ऐसा तब होता है जब महिला के गर्भाशय में एक ही अंडे से दो बच्चे बनते हैं. अंडे कुछ दिन में अलग अलग हो जाते हैं, जिससे जुड़वां बच्चे जन्म लेते हैं. लेकिन कई बार अंडे अलग नहीं हो पाते, जिसकी वजह से ऐसे केस देखने को मिलते हैं.

महिला के गर्भाशय में अंडे अलग नहीं होने की परिस्थिति में ऐसे ही Conjoined Twins पैदा होते हैं. डॉक्टर्स ने बताया कि ऐसे बच्चे को जन्म देने के समय गर्भवती महिलाओं को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

इसे भी पढ़े -  Vivo का 9,020mAh बैटरी वाला 5G फोन कल होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर समेत ये खूबियां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबिक, ऑपरेशन से जन्मी बच्ची महज 20 मिनट तक ही जिंदा रही. जन्म देने वाली मां का नाम प्रिया देवी है. उनका यह पहला बच्चा था. प्रिया की हालत ठीक है. जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया जाएगा. वहीं इलाके में इस मामले की काफी चर्चा है.

error: Content is protected !!