Dabhara Arrest : अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त, डभरा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. डभरा पुलिस ने 42 नग अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस ने शराब की परिवहन करते आरोपी युवक को पकड़ा है और परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है. आरोपी युवक रायगढ़ जिले का रहने वाला है. पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

 



दरअसल, डभरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक युवक शराब की बिक्री हेतु रवाना हुआ है. इसके बाद पुलिस ने शराब की परिवहन करते रायगढ़ जिले के 36 वर्षीय युवक बीरबल साहू को पकड़ा और उसके पास से 42 नग अंग्रेजी शराब जब्त किया है. साथ ही, परिवहन में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

पुलिस ने आरोपी युवक बीरबल साहू को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत कार्रवाई की है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन, नगर पालिका टीम को बांधी राखियां

Related posts:

error: Content is protected !!