JanjgirChampa Arrest : महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी राजमिस्त्री गिरफ्तार, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का मामला, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तुस्मा गांव से पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी राजमिस्त्री मोहनलाल को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 506 (B) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह निर्माणधीन मकान में काम कर रही थी, तभी वह पानी पीने गई तो पीछे से आकर आरोपी राजमिस्त्री मोहनलाल, बुरी नियत से छेड़छाड़ करने लगा. किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा. पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

शिवरीनारायण पुलिस ने तुस्मा गांव से आरोपी राजमिस्त्री मोहनलाल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!