JanjgirChampa Big News : राहौद में 11KV विद्युत करंट लगने से PHE कर्मचारी की इलाज के दौरान हुई मौत, विद्युत विभाग की लापरवाही आई सामने

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के राहौद में बिजली विभाग की लापरवाही से PHE कर्मचारी 11 KV तार की चपेट में आ गए. इससे अनिल तिवारी को गंभीर चोट आई थी, जिन्हें इलाज के बिलासपुर अपोलो में भर्ती कराया गया था. इसके बाद, उन्हें रायपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है.

 



दरअसल, राहौद की बालकुमारी पाण्डेय ने बताया कि उनके दामाद अनिल तिवारी, जो PHE कर्मचारी था. शादी के बाद से उनके घर राहौद में रह रहे थे. उनके घर के ऊपर से 11 KV का तार गुजरा हुआ है. जो घर से सटा है, जिसे सुधार करने विद्युत विभाग को कई बार सूचना दी गई थी, लेकिन उनके द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

इसी बीच 7 जुलाई को छत में मरम्मत के दौरान अनिल तिवारी पॉलीथिन को ढंक रहे थे, तभी 11KV तार की चपेट में आ गए, इससे वह बुरी तरह से झुलस गए. झटका लगने की वजह से जमीन पर गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी, जिनका इलाज बिलासपुर के बाद रायपुर में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान PHE कर्मचारी अनिल तिवारी की मौत हो है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!