JanjgirChampa Accident : मुलमुला क्षेत्र में बाइक सवार दो व्यक्तियों को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, दोनों व्यक्तियों को आई चोट, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना के कुटीघाट मंदिर के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक दो व्यक्तियों को ठोकर मार दी. बाइक से गिरने से दोनों व्यक्तियों को चोट आई है, जिनका इलाज बिलासपुर के अस्पताल में चल रहा है. मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 279, 337 के तहत FIR दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, बिलासपुर के पथर्रा के रहने वाले निखिल भारती गोस्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पिता जागेन्द्र पुरी गोस्वामी एवं लोकेश्वर पुरी गोस्वामी, दोनों काम से कोटा से पामगढ़ जाने के लिए निकलते थे.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

मुलमुला थाना के कुटीघाट मंदिर के पास पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. इससे दोनों बाइक से गिर गए और दोनों व्यक्तियों को चोट आई है, जिनका इलाज बिलासपुर के अस्पताल में चला रहा है.

फिलहाल, मामले में मुलमुला पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...
error: Content is protected !!