CG News : गर्भवती महिला को खाट पर ले जाया गया अस्पताल, इस वजह से गांव में नहीं आती एंबुलेंस

चिरमिरी. एक तरफ जहां प्रदेश में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, तो वहीं प्रदेश के कुछ इलाके ऐसे भी है जो अभी तक कई सुविधाओं से बिछड़े हुए हैं। कई बार किसी को अस्पताल तक ले जाने के लिए एंबुलेंस तक गांव में नहीं पहुंच पाती। ऐसे में ग्रामीण उन्हें अपने साधन से अस्पताल लेकर पहुंचते हैं या फिर कुछ ऐसा होता है जो सभी को हिला कर रख देता है। ऐसा ही एक मामला मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के खड़गवां ब्लॉक से सामने आया है।



यहां एक गर्भवती महिला को खाट में लिटाकर लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर तक पैदल चलकर सड़क तक लाया गया, जिसके बाद उसे वाहन के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के सामने आने के बाद से ही हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है।

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : 14 किलो गांजा बेचने की फिराक में निकली महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपी महिला को ट्रेन में लावारिस हालत में मिला था गांजा, न्यायिक रिमांड में भेजे गए सभी आरोपी

महिला को विषैले जंतु ने काटा

दरअसल, खड़गवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत कटकोना के आश्रित ग्राम नेवारीबहरा पंडोपारा में विषैले जंतु के काटने से गंभीर गर्भवती महिला को स्वजन ने खाट में लिटाकर लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर पैदल ढोकर पहुंचाया। इसके बाद महिला को वाहन की सुविधा मिल सकी। महिला को खाट में ढोकर ले जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है

सड़क नहीं होने के कारण नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस

जानकारी के अनुसार बस्ती में रहने वाली पंडो जनजाति की गर्भवती सुमरिया पंडो को रविवार को विषैले जंतु ने काट लिया था। विष के प्रभाव से उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी थी। अस्पताल तक ले जाने की व्यवस्था कर पाना आसान नहीं था क्योंकि सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस अथवा निजी वाहन पंडोपारा तक नहीं पहुंच सकती थी। ऐसे में घर वालों ने गंभीर महिला को खाट पर लिटाया।

इसे भी पढ़े -  जांजगीर बड़ी कार्रवाई : रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करते 16 वाहन पकड़ाए, 1 JCB और 15 ट्रैक्टर पर हुई कार्रवाई, शिवरीनारायण, बम्हनीडीह और पंतोरा क्षेत्र में हुई कार्रवाई, खनिज अधिनियम के तहत वसूला जाएगा जुर्माना, ड्राइवरों के लाइसेंस भी होंगे निरस्त, परिवहन विभाग को भेजा जाएगा प्रकरण...

चार व्यक्तियों ने उसे कंधे में ढोकर पैदल मुख्य सड़क तक पहुंचाया। लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर तक महिला को ले जाने के बाद वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बैकुंठपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां से इलाज के बाद महिला को वापस घर ला लिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Chandrapur News : किरारी गांव में विधानसभा स्तरीय 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान' कार्यक्रम आयोजित, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला संयोजक सहित अन्य भाजपा नेता रहे मौजूद

error: Content is protected !!