Sakti Big News : नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश को लेकर युवक ने टांगी से किया हमला, उपाध्यक्ष को आई है गंभीर चोट, जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी बाराद्वार पुलिस

सक्ती. नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष के ऊपर पुरानी रंजिश को लेकर युवक ने टांगी से जानलेवा हमला कर दिया है. हमले से उपाध्यक्ष को गंभीर चोट आई है, जिनका इलाज निजी डॉक्टर के पास कराया गया है. मामले में पुलिस ने बदमाश युवक के खिलाफ धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है.बाराद्वार टीआई राजेश चंद्रवंशी के बताया कि नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी, प्रतिदिन की भांति सुबह टहलने निकला हुआ था, तभी मुक्ताराजा की चाय दुकान के पास प्रकाश मोंगरे ने पुरानी रंजिश को लेकर नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : छग राज्य विद्युत मंडल एवं विद्युत कंपनियों में कार्यरत आरक्षित वर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक दिवसीय सामूहिक आंदोलन किया...

हमला से उपाध्यक्ष को गंभीर चोट आई है. घायल उपाध्यक्ष का इलाज निजी डॉक्टर के पास कराया गया है, वहीं पुलिस ने बदमाश प्रकाश मोंगरे के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
error: Content is protected !!