JanjgirChampa Death : करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की हुई मौत, शव का किया गया पोस्टमार्टम, नवागढ़ क्षेत्र का मामला, ऐसे हुई घटना, जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के अमोदा गांव करंट की चपेट में आने से 58 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. व्यक्ति बुधराम सूर्यवंशी अपने घर के छप्पर को ठीक कर रहा था, तभी टिन में फैले करंट की चपेट में आ गया. इससे वह झुलस गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर परिजन आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : राहौद नगर पंचायत के CMO को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस, 3 दिनों में CMO को जवाब देने कहा गया, इस बड़ी वजह से जारी किया नोटिस... डिटेल में पढ़िए...

मिली जानकारी के अनुसार, अमोदा गांव के वार्ड नंबर 12 के 58 वर्षीय बुधराम सूर्यवंशी के घर में बारिश की वजह से पानी टपकता था. इस पर वह छप्पर को ठीक कर रहा था, तभी पास में लगे टिन में फैले करंट की चपेट में आ गया. परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग बुधराम को मृत घोषित किया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Baloda News : नगर पंचायत बलौदा में अनेक निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन, 2 टैंकर को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया...

error: Content is protected !!