स्व. बिसाहूदास महंत की 45 वीं पुण्यतिथि पर हुआ तपसीधाम केराझरिया में पौधारोपण

चाम्पा. प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पुण्यसलिला माँ हसदो नदी के तट पर स्थित ब्रह्मलीन बालमुकुंद तपसी की समाधि स्थली तपसीधाम केराझरिया लछनपुर चाँपा में क्षेत्र के जननायक अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री अजातशत्रु स्व. बिसाहूदास महंत की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 23 जुलाई 2023 दिन रविवार को प्रातः 11:30 बजे तपसीबाबा की विशेष पूजा अर्चना के पश्चात स्वर्गीय बिसाहूदास महंत को उपस्थित जनमानस के द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम संयोजक अखिलेश कोमल पाण्डेय ने स्वर्गीय महंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुऐ कहा कि पूर्वजों के संचित प्रेरणादायी कर्म ही समाज को गतिशीलता प्रदान करते हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

आज हम स्वर्गीय महंत की 45 वीं पुण्यतिथि एवं उनके जन्मशताब्दी वर्ष में उनका हम सभी पूर्ण श्रद्धा से स्मरण कर रहे हैं ,तपसीबाबा सेवा समिति सहित उपस्थित जनमानस द्वारा उन्हें मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई,,तत्पश्चात स्वर्गीय महंत की स्मृति में विशेष रूप से उपस्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डाँ चरणदास महंत के द्वारा पौधारोपण के पश्चात प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ. समिति के अध्यक्ष बसंत देवाँगन ने आभार प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

Related posts:

error: Content is protected !!