Janjgir Rape Arrest : पहले आबरू लूटी, फिर देता था धमकी, करता था यह भी डिमांड…, अब पहुंचा सलाखों के पीछे…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी निलय खरवाल को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी ने पीड़िता से फेसबुक में दोस्ती की थी और फिर प्यार करने की बात कहकर झांसे में लिया था.

 



उत्तरप्रदेश के तुर्क पट्टी से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से मोबाइल को जब्त किया है. फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पीड़िता से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था. इसके बाद 10 लाख रुपये की डिमांड करता था.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

गौरतलब है कि पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट लिखाई कि आरोपी से पीड़िता की पहचान फेसबुक में हुई थी. इसके बाद आरोपी ने प्यार एवं शादी का झांसा दिया और जांजगीर के होटल में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. साथ ही, घटना की फ़ोटो और वीडियो भी बना लिया था. इसके बाद आरोपी ने फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख की डिमांड की थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 384, 506 के तहत अपराध दर्ज किया और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उत्तरप्रदेश में आरोपी के होने की जानकारी सामने आई. इसके बाद पुलिस ने दबिश दी और आरोपी निलय खरवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!