JanjgirChampa Bike Thief Arrest : बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी और संघर्षरत बालक को बिर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की 3 बाइक जब्त

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेज दिया है. पुलिस ने चोरी की 3 बाइक को जब्त किया है.



दरअसल, रविशंकर कौशिक ने बिर्रा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह सिलादेही गांव आया था. जहा से उसकी बाइक को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया था. इस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : औद्योगिक प्रतिष्ठान और पॉवर प्लांटों की हुई बैठक, हादसे रोकने सुरक्षा मानकों के पालन करने के निर्देश, सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था करने और सावधानी रखने के निर्देश, सक्ती जिले के वेदांता पॉवर प्लांट में हादसे के बाद जिला प्रशासन हुआ अलर्ट

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति बाइक में गिरजा चौक के तरफ बाइक बेचने के लिए जा रहा है, तभी बिर्रा पुलिस ने दबिश दी और आरोपी बलराम और देव प्रसाद के कब्जे से 2 बाइक तथा संघर्षरत बालक के कब्जे से एक बाइक को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नकली खाद व कालाबाजारी पर बड़ी कार्यवाही, 3 विक्रय केंद्रों के लाइसेंस निलंबित, 17 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी, 48 उर्वरक विक्रय केंद्रों का किया जा चुका है निरीक्षण...

पुलिस ने आरोपी बलराम और देव प्रसाद को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है, वहीं संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेज दिया है.

error: Content is protected !!