JanjgirChampa News : जि.पं. क्षेत्र क्र. 15 के लोगों से संपर्क करने पदयात्रा निकालेंगे गगन जयपुरिया, 5 दिनों की होगी पदयात्रा

जांजगीर-चाम्पा. जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा नेता गगन जयपुरिया 15 अगस्त से 19 अगस्त तक अपने जि.पं. क्षेत्र में पदयात्रा निकाल लोगो से भेंट – मुलाक़ात कर हाल – चाल जानेंगे I जयपुरिया का कहना है कि वैसे तो विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वो क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते है, पर कार्यक्रमों में जो आते है केवल उन्ही लोगो से भेंट होती है I परन्तु पद यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगो से मुलाक़ात होगी और उनका दुःख सुख बाटेंगे I

 



इस दौरान केंद्र में मोदी सरकार के द्वारा 9 साल में किये गए सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यो को घर – घर तक पहुचाने का कार्य भी करेंगे और वही राज्य सरकार द्वारा जनता के साथ किये गए विश्वासघात एवं उनकी विफलताओ को भी हर घर तक ले के जायेंगे I पद यात्रा 15 अगस्त स्वंत्रता दिवस को सुबह 9 बजे तिरंगे झंडे और मंदिर में पूजा- अर्चना के साथ देवरहा गाँव से प्रारंभ होगी और 5 दिन पश्चात 19 अगस्त को बरगड़ी के सिद्ध बाबा मंदिर में समाप्त होगी I पद यात्रा प्रतिदिन सुबह 9 बजे प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक चलेगी I पद यात्रा में छोटी – छोटी नुक्कड़ सभाये भी होंगी I

इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

यात्रा का विवरण इस प्रकार है –
15 अगस्तको सुबह 9 बजे देवरहा से प्रारंभ होकर बसंतपुर , बिर्रा , देवरानी , सिलादेही, मौहाडीह, गतवा, बोरसी में शाम 5 बजे विराम
( सिलादेही में दोपहर का भोजन )

16 अगस्त को सुबह 9 बजे से डभराखुर्द से प्रारंभ होकर सोनादह, बनडभरा, सेमरिया, बंसुला में 1 बजे विराम
( बंसुला में दोपहर का भोजन )

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

17 अगस्त को सुबह 9 बजे से तालदेवरी से प्रारंभ होकर नक्टीडीह,चोरहादेवरी, बरकुट, करनौद, गोविंदा, सोनाइडीह, चारपारा में शाम 5 बजे विराम
(करनौद में दोपहर का भोजन )

18 अगस्त को सुबह 9 बजे कपिस्दा से प्रारंभ होकर, कनकपुर, परसापाली, पोड़ीशंकर, रिवाडीह, लखाली , लखुर्री, मौहाडीह, कोनियापाठ, औराडीह में शाम 5 बजे विराम
(लखाली में दोपहर का भोजन )

19 अगस्त को सुबह 9 बजे भदरा से प्रारंभ होकर रोहदा, रोहदी, भंवरमाल, पिपरदा , पुछेली, अमोदी,खपरीडीह, बम्हनीडीह होते हुए सिद्धबाबा मंदिर बरगडी में जन संपर्क यात्रा का समापन (पुछेली में दोपहर का भोजन एवं बरगडी में शाम 5 बजे स्वल्पाहार )

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

Related posts:

error: Content is protected !!