JanjgirChampa Arrest : 4 महिला कमांडो पर डंडा से हमला का मामला, आरोपी युवक जयकुमार आदित्य को गिरफ्तार किया, खरौद के माझापारा का मामला…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने 4 महिला कमांडो पर डंडे से हमला करने वाले आरोपी जयकुमार आदित्य को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. घायल चारों महिलाओं को खरौद के CHC से जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया है. खरौद में महिला कमांडो द्वारा नशाबन्दी करने अभियान छेड़ा गया है, इस बात आरोपी युवक नाराज था और महिला कमांडो के सिर पर डंडे से हमला किया था.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

दरअसल, नगर पंचायत खरौद में पिछले डेढ़ साल से महिला कमांडो द्वारा नशाबन्दी को लेकर अभियान छेड़ा गया है. इस वजह से युवक जयकुमार आदित्य नाराज था और आज जब महिलाएं, माझापारा के स्कूल के पास खड़ी थी तो सिरफिरा युवक जयकुमार आदित्य, डंडा लेकर आया और चारों महिलाओं पर ताबड़तोड़ हमला दिया. हमला से चारों महिलाओं के सिर पर गम्भीर चोट आई है, जिन्हें खरौद के CHC से जांजगीर जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!