JanjgirChampa Big News : सड़क किनारे खड़ी बाइक पर लगाई गई आग, बदमाशों ने लगाई आग, डॉक्टर ने सड़क किनारे खड़ी की थी बाइक, CCTV खंगाल सकती है पुलिस, विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के पोंच गांव में सड़क किनारे खड़ी बाइक में बदमाशों ने आग लगा दी. डॉक्टर सत्येंद्र पाल मिरी और अन्य दोस्तों ने 5-6 बाइक खड़ी थी, जिसमें से डॉक्टर की 1 बाइक में अज्ञात 3 बदमाशों ने आग लगा दी. इस दौरान काफी देर तक बाइक धूं-धूंकर जलती रही. वारदात के बाद बाइक सवार तीनों लोग मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

जिस तरह बाइक में आग लगाने की घटना हुई है, उससे दुश्मनी में बाइक पर आग लगाने की आशंका जताई जा रही है. बाइक में आग लगाने के बाद बदमाशों को दौड़ाया भी गया, लेकिन वे भागने में सफल रहे. मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अब CCTV खंगाल सकती है. फिलहाल, पोंच गांव में जिस तरह बाइक में आग लगाने की घटना हुई है, इसकी क्षेत्र में चर्चा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!