Sakti News : नाव में निकाली गई तिरंगा यात्रा, आजादी के 76वें वर्ष पूरे होने पर निकाली गई तिरंगा यात्रा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू सहित भाजपाई और ग्रामीण रहे मौजूद

सक्ती. जैजैपुर ब्लॉक के बरेकेलकला गांव में आजादी के 76 वां वर्ष पूर्ण होने पर महानदी में तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू सहित भाजपाई और ग्रामीण मौजूद थे. यहां महानदी के बीच से शांति के प्रतीक सफेद गुब्बारे आसमान में छोड़े गए.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नकली खाद व कालाबाजारी पर बड़ी कार्यवाही, 3 विक्रय केंद्रों के लाइसेंस निलंबित, 17 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी, 48 उर्वरक विक्रय केंद्रों का किया जा चुका है निरीक्षण...

यहां भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा ने कहा कि तिरंगा घर-घर पहुंचे और तिरंगे के प्रति लोगों का सम्मान बढ़े. साथ ही, पूरे विश्व में भाईचारा बने. भारत में पर्यावरण की रक्षा हो और महिलाओं की सशक्तिकरण को लेकर यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है.

error: Content is protected !!