JanjgirChampa News : देहदानी ऋतम्भरा कश्यप को मिला कोहिनूर सम्मान

जांजगीर-चाम्पा. श्रीमती ऋतंभरा कश्यप शिक्षिका शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोसमंदा, जिसने 13अप्रैल 2023 को अपने 40वें जन्मदिन पर मृत्युपरांत देहदान की घोषणा की है. एक बार फिर से साहित्यिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए काब्य हिंदुस्तान अंतरराष्ट्रीय साहित्य समूह मुजफ्फरपुर बिहार द्वारा कोहिनूर सम्मान शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कमरीद के प्रांगण में प्रदान किया गया है. एक और उपलब्धि के लिए हम सब हृदयतल से गौरांवित है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

यह सम्मान मुख्य अतिथि बतौर सम्माननीय “सुनील दत्त मिश्रा”  छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध साहित्यकार,छत्तीसगढ़ी कलाकार,फिल्म राइटर, के कर कमलों से प्राप्त हुआ. इस शुभ अवसर पर बीडीसी देवकुमार यादव ,सरपंच बुधराम कश्यप ,प्रिंसिपल जगदीश प्रसाद महिलांगे,स्कूल के सभी शिक्षक ,शिक्षिकाए ,ग्राम के गणमान्य नगरीकगण,शाला प्रबंधन समिति के सदस्यगण,एवम स्कूल के विद्यार्थी गण उपस्थित थे. सभी ने श्रीमति ऋतम्भरा कश्यप को शुभकामनाएं प्रदान की.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!