Chhatttisgarh: छत्तीसगढ़ में BJP की लिस्ट के सवाल पर मुस्कुराए CM भूपेश बघेल, कहा- ‘इसमें कुछ खास. पढ़िए..

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. बीजेपी की पहली लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं. इस लिस्ट में पाटन सांसद विजय बघेल (Vijay Baghel) का नाम भी है जो कि सीएम भूपेश बघेल के भतीजे हैं. इसको लेकर जब सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) की प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि यह लिस्ट कुछ खास नहीं है.

 



सीएम बघेल से जब पत्रकारों ने बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, ”मैंने सुना है कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव को लेकर 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की है.” इसके बाद जब पूछा गया कि उनका इस पर क्या मानना है तो बघेल ने कहा, ”कुछ खास नहीं है.” छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं जिनमें से 68 सीटों के साथ कांग्रेस बहुमत में है. बीजेपी ने भले ही सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे लेकिन उसे 15 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1692141695494992173?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1692141695494992173%7Ctwgr%5E54e4876f5841d8560e594bfc2de8294919994c03%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-42705141226271760.ampproject.net%2F2307272333000%2Fframe.html

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने इन पर जताया भरोसा
प्रेमनगर से भूलन सिंह मरावी, रामानुजगंज (अजजा) से रामविचार नेताम, लुन्द्र (अजजा) से प्रबोज भींज, खरसिया से महेश साहू, धर्मजागढ़ (अजजा) से हरिश्चन्द्र राठिया, कोरबा से लखनलाल देवांगन, मरवाही (अजजा) से प्रणव कुमार मरपच्ची को टिकट दिया गया है. इसके अलावा अभानपुर से इन्द्रकुमार साहू, राजिम से रोहित साहू, सिहावा (अजजा) से श्रवण मरकाम, दौंडी लोहारा (अजजा) से देवलाल हलवा ठाकुर, पाटन से विजय बघेल, खैरागढ़ से विक्रांत सिंह, मोहला मानपुर (अजजा) से संजीव साहा, कांकेर (अजजा)से आशाराम नेताम और बस्तर (अजजा) से मनीराम कश्यप उम्मीदवार बनाए गए हैं.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

इन महिलाओं को भी मिला टिकट
भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े, सरायपाली (अजा) से सरला कोसरिया, खल्लारी से अलका चंद्राकर, प्रतापपुर (अजजा) से शकुंतला सिंह पोर्थे और खुज्जी से गीता घासी साहू बीजेपी की तरफ से उम्मीदवार घोषित की गई हैं.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!